Saturday 14 January 2017

आज 15/01/2017 का राशिफल

आज का राशिफल 17.01.2017
मेष
आज अचानक कोई लाभ मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको कुछ बहुत अच्छे सुझाव या विचार भी मिल सकते हैं। अपने आपको जितना हो सके नियंत्रण में रखें, किसी क्षेत्र में अति न करें। दोस्तों के साथ मौज करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्ष का नहीं है।

वृष
          🐏
आज आप में ऊर्जा भी बहुत है और बेचैनी भी बहुत है। कोई बड़ा जोखिम उठाने की बात दिमाग में आ सकती हैं। फिलहाल किसी मामले में अति न करें, तो बेहतर रहेगा। आज आप संवेदनशील भी ज्यादा ही रहेंगे। लोगों से बातचीत और मुलाकातों में अगर आप थोड़े सावधान न रहे, तो आपकी छवि थोड़ी गलत भी बन सकती है।

मिथुन
         👫
आप से जुड़े लोगों की फरमाइश आपको परेशान कर सकती हैं। पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यय अधिक हो सकता है। वाहन का उपयोग संभलकर करें। आज ऑफिस में अचानक कोई समस्या भी आ सकती है, जिससे आपकी योजनाएं या आपका नियमित कार्य पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है।

कर्क
        🦀
दिन की शुरुआत सुस्ती के माहौल से होगी, मेहनत और सक्रियता काफी होने लगेगी। महत्वपूर्ण मामले सामने आएंगे और फैसला आप पर होगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह
         🐅
आज आपका दिन अनिश्चितताओं से भरा रहेगा, लेकिन आप चिंता न करें जो भी होगा आपके फेवर में होगा। कई तरह के अनुभव आज आपको मिल सकते हैं। किसी दोस्त के साथ आपके संबंधों में कोई बाधा आ सकती है। सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या
          👧🏻
पैसों को लेकर आपकी चिंता आज बनी रहेगी। आज ऐसे महत्वपूर्ण कामों की योजना बनाएं जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हो। अचानक यात्रा का योग बनेगा। नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे। आज किसी से बड़ा वादा न करें। परिवार और पैसों के मामलों में बिजी रहेंगे।

   तुला
          ⚖
सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ होने का योग है। मकान, भवन, भूमि, प्लॉट खरीदने का मन बन सकता है। आज किए हुए कामों का फल आपको आज ही मिल भी जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी आपकी बातें मानेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक
           🦂
रुका हुआ काम फिर से शुरू करें, हो सकता है आज आपके काम पूरे हो जाए। दिन आपको बड़ा फायदा देने वाला हो सकता है। आपको आज बिजनेस का बड़ा सौदा भी मिल सकता है। आज आपकी संवेदनशीलता थोड़ी ज्यादा रहेगी। अपने ही सपनों में खोए रहेंगे।

धनु
          🏹
आपके मन में पैसों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आपके मन में जो योजनाएं चल रही हैं, वे निकट भविष्य में आपकी पैसों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन लाने वाली साबित हो सकती हैं। किसी रचनात्मक कार्य से आपको धन लाभ भी हो सकता है। आज आपको कई तरह के काम निपटाने पड़ सकते हैं।

मकर
          🐊

*अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। आज आपका मन काम में कम ही लगेगा। आज आपको हल्कापन महसूस होगा। निजी जीवन भी सफल रहेगा और नौकरी भी। धन लाभ भी हो सकता हैं। इतने दिनों से जो परेशानियां और तनाव बना हुआ है उसके कारण आप कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए आज आप मजबूर हो सकते हैं।

कुंभ
         🍯
आज आपको अचानक कोई बड़ा सहारा मिल सकता है। जिससे आपके बहुत से रुके हुए काम पूरे भी हो जाएंगे। आज आपको विद्यार्थियों के लिए क्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। पैसों के मामलों में आप दूसरों की सलाह या दूसरों के फैसलों पर विश्वास नहीं कर सकेंगे।

मीन
         🐋
आपके संबंधों में परिवर्तन संभव है। वैचारिक तौर पर भी और व्यक्तिगत तौर पर भी। आज किसी बात में दखल देने से बचें तो आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा। आज आप सबसे पहले यह तय कर लें कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं। ध्यान रखें। तनाव से मुक्ति के लिए किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होना बेहतर रहेगा। सुख मिलेगा।
आचार्य अनिल वर्मा
9811715366
www.aryaastrologer.com

No comments:

Post a Comment