Tuesday 17 January 2017

आज 18/01/2017 का राशिफल

आज का राशिफल 18.01.2017

मेष
        🐃
ऑफिस में आप दूसरों की बहुत कारगर ढंग से मदद कर सकते हैं। आप बुद्धिमानी से बोलकर अपने सोचे हुए काम पूरे करवा लेंगे। कोई बड़ा फैसला करने का मौका है और आपके अधिकारियों की निगाह आज आप पर है। आपके कामकाज और आपके जीवन में बहुत बढिय़ा तालमेल बैठेगा। गुस्सा न करें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। दरअसल यह बदलने वाले समय की निशानियां हैं। सरकारी मामले उलझेंगे जरूर, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा।

वृष
          🐏
घर-परिवार, प्यार, पैसा और स्वास्थ्य, हर लिहाज से आज आपकी दिक्कत समझी जा सकती है, आज आपके काम पूरे हो जाएंगे। समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा। महत्वपूर्ण काम और महत्वपूर्ण निर्णय आज हो जाएंगे। ऑफिस का जो महत्वपूर्ण काम था, वह ऑफिस के ही कारणों से, टल सकता है। ऑफिस में सत्ता संघर्ष भी हो सकता है। आज बिजनेस में, खासतौर पर सौदेबाजी में सफलता मिलेगी।

मिथुन
          👫
आज आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, लेकिन आपके वो काम नहीं रुकेंगे जिनकी प्लानिंग आप पिछले कुछ दिनों से करते आ रहे हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल हासिल करने, प्रमोशन या नई नौकरी पाने की कोशिश कर सकते हैं। सफलता आज आपको आसानी से नहीं मिलेगी। आज आपको पुरानी समस्याएं भी परेशान करती रहेगी खत्म हो सकती हैं। आज आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

कर्क
        🦀
आज आप बहुत चतुराई से बहुत सी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आज के ग्रह मिलकर कभी प्रसन्नता और कभी अफसोस जैसी स्थिति बना रहे हैं। जिन परिस्थितियों के कारण आप अप्रसन्न महसूस कर रहे हैं, उन पर विचार करें, थोड़ा आत्म विश्लेषण करें, तो आप पाएंगे कि कहीं न कहीं स्वयं आपका व्यवहार या कुछ आदतें उसके लिए जिम्मेदार हैं।

सिंह
         🐅
आज आपको वो पहलू साफ  नजर आ जाएंगे, जो आपकी प्रगति में बाधा बन रहे हैं और आप उनमें सुधार भी कर देंगे। आज का दिन नई खोज, नई शोध, अनुसंधान, नए लोगों से मुलाकात होगी

कन्या
          👧🏻
आज आप इस बारे में थोड़े सावधान रहें कि आप दूसरों के सामने किस तरह पेश आते हैं, उनसे किस तरह अपनी बात रखते हैं। किसी भी तरह के सत्ता संघर्ष में आप न पड़ें, कोई आगे बढऩे की जल्दी में है, तो उसे जाने दें, आप विनम्रता से पीछे हट जाएं। दूसरों के साथ सहयोग, सहकार और समझौता ही आज आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा। दूसरों के मन में क्या चल रहा है, यह आप खूब समझते हैं।

तुला
         ⚖
कोई खास जानकारी आज आपको मिलेगी। ऐसे दोस्त किसी मतभेद को लेकर आपके किसी निजी मामले पर भी टिप्पणी कर सकते हैं, और आपको उनकी एक सीमा बांधनी होगी। आप संतुलन वापस स्थापित करने में भी सफल रहेंगे। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान जा सकता है। दूर स्थान के दोस्तों से फोन पर बात होगी। आपका खर्चा और बढ़ भी सकता हैं। आज आपको संतान सुख मिलेगा। फालतू भागदौड़ से बचें। जीवनसाथी से सलाह मिल सकती है।

वृश्चिक
          🦂
आज आप अपने सबसे खास काम को निपटाने की दिशा में अपनी ताकत इकठ्ठा करें, आपको पूरी सफलता मिलेगी। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आज आपको सही नजर आ सकती हैं। आप अपने निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार करेंगे। आज घर में बहुत चहल पहल रहेगी। परिवार के साथ अगर किसी ख़ास मसले पर बात करनी हो, तो आज का दिन अच्छा है।
धनु
        🏹
आपकी उलझनें अभी खत्म नहीं होगी। भ्रम और गलतफहमियों की स्थिति से बाहर निकल कर आप वास्तव में भविष्य की तरफ  देखें तो पता चलेगा कैसे इन उलझनों का सामना करना है। आज आपको सफल होने के कई तरीके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम रूकने से परेशान हो सकते हैं। आज आप न केवल सोच विचार कर ही कोई बात कहें, बल्कि अपने विचारों को भी थोड़ा नियंत्रण में ही रखें।

  मकर
        🐊
अगर आज नौकरी बदलने की या इसी ऑफिस में प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, तो समझ लीजिए आपका काम पूरा हो सकता है। कुछ नए और अच्छे अवसर आपको जल्द ही मिलने जा रहे हैं। आप अगर वेतन वृद्धि की बात मन में है, तो उसे कहने का तरीका सोच लें। सफल रहेंगे। अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करें। संगीत और कलाओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ
         🍯
आज आप अपने काम की प्राथमिकता तय नहीं कर पाएंगे। लिहाजा जो काम सामने आए, उसे निपटाते चले जाएं, और दूसरों से मदद बेधड़क मांग लें। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार कर लें। ऑफिस में बार-बार की परेशानियों के कारण कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती हैं। आप अपनी क्षमता दिखाने का मौका न चूकें।

मीन
        🐋
आपकी महत्वाकांक्षाएं आज ज्यादा हो सकती हैं। करियर को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए आज आपको कोई आइडिया आ सकता है या कोई सजेशन मिल सकता है। जल्दबाजी के कारण पहले जो काम बिगड़ गए थे वो आज सुधार सकते हैं। आज आप अंतर्मुखी हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने में आपकी रुचि बहुत कम रहेगी और यही आपके फेवर में भी रहेगा।

आचार्य अनिल वर्मा
9811715366
www.aryaastrologer.com

No comments:

Post a Comment